यूपी हेड अनुज शुक्ला की रिपोर्ट
बिंदकी पुलिस व आबकारी टीम ने बरामद किया 15 लीटर अवैध कच्ची शराब, लहन किया गया नष्ट
बिंदकी/ फतेहपुर,24 नवम्बर।पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कार्रवाई कर 15 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 50 किलोग्राम लहन बरामद किया। लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई की है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुर गांव में पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की छापेमारी के दौरान एक आरोपी सनी कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री चंद्र कंजर निवासी कंचनपुर कोतवाली बिना की मौके से फरार हो गया जिसके घर से एक प्लास्टिक के डिब्बे में 15 लीटर आवाज कच्ची शराब तथा 50 किलो बरामद किया गया बरामद लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध संगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई की गई छापेमारी की कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक वृंदावन राय उप निरीक्षक बृजेंद्र कुमार सिपाही त्रिवेंद्र कुमार तथा सिपाही अफजल के अलावा आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार प्रधान आबकारी सिपाही सूर्यभान आबकारी सिपाही समरजीत यादव आबकारी सिपाही संजय प्रकाश मौजूद रहे।






