उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की जिला टीम का हुआ विस्तार, नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की जिला टीम का हुआ विस्तार, नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

फतेहपुर।उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की जिला टीम का विस्तार रविवार, 02 अगस्त 2026 को अपराह्न 2:00 बजे कौशिल्या होटल, ज्वालागंज में जिलाध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी रहे, जबकि संरक्षक श्रवण दीक्षित एवं प्रेमदत्त उमराव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जय किशन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए रज्जन साहू को जिला उपाध्यक्ष, समीर मिश्रा को जिला मंत्री, अभय गुप्ता एवं दीपक जायसवाल को संगठन मंत्री, तथा प्रतीक साहू एवं हसन अहमद को सक्रिय सदस्य घोषित किया।घोषणा के उपरांत मुख्य अतिथि एवं मंचासीन पदाधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर संगठन के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान तथा व्यापारिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और व्यापारियों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का आग्रह किया।इस अवसर पर संदीप श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह चौहान, सलामत अली, अनिल महाजन, संजय सिंह, शिव प्रसाद, भंवर सिंह, मोहम्मद कैश खान, सौरभ गुप्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्राओं…

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा बिंदकी। शौर्य किड्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *