धूमधाम से मना युवा नेता अभय प्रताप सिंह ‘राजा ठाकुर’ का जन्मदिवस, दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

धूमधाम से मना युवा नेता अभय प्रताप सिंह ‘राजा ठाकुर’ का जन्मदिवस, दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

जहानाबाद, फतेहपुर।
युवा नेता अभय प्रताप सिंह उर्फ राजा ठाकुर का जन्मदिवस बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के शुभचिंतकों, समर्थकों एवं सामाजिक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर भाजपा, सपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने भी अभय प्रताप सिंह उर्फ राजा ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बधाई संदेशों का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

बताया जाता है कि जहानाबाद, फतेहपुर निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ राजा ठाकुर युवा नेता के रूप में लगातार लोगों के बीच सक्रिय रहते हैं। जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रियता के चलते क्षेत्र के लोगों में उनकी अलग पहचान बनी है।

उनकी कार्यशैली और लोगों के बीच सहज उपलब्धता से युवा वर्ग समेत तमाम लोग प्रभावित रहते हैं। जन्मदिवस के अवसर पर समर्थकों ने कहा कि राजा ठाकुर इसी तरह जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर क्षेत्र के लोगों की आवाज बनते रहें।

जन्मदिवस समारोह के दौरान बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने अभय प्रताप सिंह ‘राजा ठाकुर’ के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्राओं…

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा बिंदकी। शौर्य किड्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *