शौर्य किड्स प्ले स्कूल: नन्हे कदमों को सफलता की राह पर ले जाने वाला बिंदकी का भरोसेमंद संस्थान

शौर्य किड्स प्ले स्कूल: नन्हे कदमों को सफलता की राह पर ले जाने वाला बिंदकी का भरोसेमंद संस्थान

बिंदकी, फतेहपुर।महराहा रोड स्थित शौर्य किड्स प्ले स्कूल आज नन्हे बच्चों की बेहतर शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। आधुनिक शिक्षण पद्धति, बच्चों के प्रति आत्मीयता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण यह विद्यालय बिंदकी क्षेत्र के अभिभावकों की पहली पसंद और प्राथमिकता बनता जा रहा है।
विद्यालय की डायरेक्टर स्वर्णिमा सिंह सुंदर के कुशल नेतृत्व और बच्चों को पढ़ाने के उनके बेहद सरल, आकर्षक और प्यार भरे तरीके की अभिभावकों द्वारा सराहना की जा रही है। उनका मानना है कि हर बच्चा विशेष प्रतिभा का धनी होता है और उसे प्यार, सही मार्गदर्शन तथा अनुकूल वातावरण देकर उसकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है।
शौर्य किड्स प्ले स्कूल में बच्चों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां केवल किताबों तक सीमित शिक्षा नहीं, बल्कि खेल-खेल में सीखने, रचनात्मक गतिविधियों, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और व्यवहारिक ज्ञान पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक योग्य, प्रशिक्षित और बच्चों के प्रति समर्पित हैं। शिक्षक बच्चों की उम्र और उनकी सीखने की क्षमता के अनुसार रोचक एवं सरल तरीके से शिक्षा देते हैं, जिससे बच्चे पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि आनंद के रूप में ग्रहण करते हैं।अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों को मिलने वाला सुरक्षित, अनुशासित और स्नेहपूर्ण वातावरण उनके लिए बेहद संतोषजनक है। यही कारण है कि कम समय में शौर्य किड्स प्ले स्कूल ने बिंदकी क्षेत्र में अभिभावकों का विश्वास और बच्चों के दिलों में खास जगह बनाई है।शिक्षा, संस्कार और आधुनिक शिक्षण पद्धति के साथ नन्हे भविष्य को मजबूत आधार देने की दिशा में शौर्य किड्स प्ले स्कूल लगातार आगे बढ़ रहा है।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    महिला पत्रकार के साथ अभद्रता की घटना पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने जताई चिंता

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट आखिर क्यों निशाना बनाए जा रहे हैं पत्रकार? नई दिल्ली। गैर मान्यताप्राप्त पत्रकारों के संगठन जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

    बढ़ती बेरोजगारी, निजी शिक्षकों का शोषण और तानाशाही प्रबंधतंत्र: शिक्षा व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती

    संपादकीय लेखक निर्मित द्विवेदी गोपाल बढ़ती बेरोजगारी, निजी शिक्षकों का शोषण और तानाशाही प्रबंधतंत्र: शिक्षा व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती देश में बेरोजगारी आज केवल एक आर्थिक समस्या नहीं रह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *