महिला पत्रकार के साथ अभद्रता की घटना पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने जताई चिंता

निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट

आखिर क्यों निशाना बनाए जा रहे हैं पत्रकार?

  • महिला पत्रकार के साथ अभद्रता की घटना पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने जताई चिंता

नई दिल्ली। गैर मान्यताप्राप्त पत्रकारों के संगठन जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनुराग सक्सेना ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ कथित अभद्रता की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

डाॅ. अनुराग सक्सेना ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकार लगातार विभिन्न परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें कवरेज के दौरान अभद्र व्यवहार, हमले, धमकियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए भी गंभीर चुनौती हैं।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा पत्रकारों के साथ होने वाली हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबे समय से लंबित पत्रकार सुरक्षा कानून के विधेयक को अविलंब मंजूरी देकर प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि देशभर के पत्रकार निर्भय होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

डाॅ. सक्सेना ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा केवल पत्रकारों का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा विषय है। यदि पत्रकार सुरक्षित नहीं होंगे तो निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता भी प्रभावित होगी। उन्होंने सरकार से इस विषय पर गंभीर और ठोस कदम उठाने की अपील की।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    शौर्य किड्स प्ले स्कूल: नन्हे कदमों को सफलता की राह पर ले जाने वाला बिंदकी का भरोसेमंद संस्थान

    शौर्य किड्स प्ले स्कूल: नन्हे कदमों को सफलता की राह पर ले जाने वाला बिंदकी का भरोसेमंद संस्थान बिंदकी, फतेहपुर।महराहा रोड स्थित शौर्य किड्स प्ले स्कूल आज नन्हे बच्चों की…

    बढ़ती बेरोजगारी, निजी शिक्षकों का शोषण और तानाशाही प्रबंधतंत्र: शिक्षा व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती

    संपादकीय लेखक निर्मित द्विवेदी गोपाल बढ़ती बेरोजगारी, निजी शिक्षकों का शोषण और तानाशाही प्रबंधतंत्र: शिक्षा व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती देश में बेरोजगारी आज केवल एक आर्थिक समस्या नहीं रह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *