फतेहपुर की सियासत में बड़ा दांव!संगठन में बड़ा फेरबदल — सुधांशु उत्तम बने जिलाध्यक्ष

फतेहपुर की सियासत में बड़ा दांव!
संगठन में बड़ा फेरबदल — सुधांशु उत्तम बने जिलाध्यक्ष

फतेहपुर। संयुक्त जनादेश पार्टी (सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी) ने फतेहपुर की सियासत में बड़ा दांव चलते हुए संगठन की कमान युवा चेहरे को सौंप दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बब्लू श्रीवास्तव ने श्री सुधांशु उत्तम (पुत्र श्री राधेश्याम उत्तम) को फतेहपुर जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। संगठन में इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, वहीं कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सुधांशु उत्तम लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और जमीनी पकड़ के चलते उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जनपद में संगठन विस्तार को नई रफ्तार मिल सकती है।

नियुक्ति की खबर फैलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयों से सराबोर कर दिया। अब सबकी नजर इस बात पर है कि नए जिलाध्यक्ष संगठन को कितनी तेजी से मजबूती दे पाते हैं।

सूत्र बताते हैं कि जल्द ही जिलाध्यक्ष बनने के बाद वे जनपद स्तर पर व्यापक संगठन विस्तार अभियान शुरू कर सकते हैं।

  • Related Posts

    श्रीराम कथा: हनुमत चरित के ओज और माता शबरी की अटूट भक्ति से भावविभोर हुए श्रद्धालु

    एडिटर विनीत पाण्डेय की स्पेशल रिपोर्ट श्रीराम कथा: हनुमत चरित के ओज और माता शबरी की अटूट भक्ति से भावविभोर हुए श्रद्धालुफतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान…

    जब टूटा शिवधनुष, तो गूंज उठी मिथिला: श्रीराम कथा में धनुष भंग का सजीव वर्णन”

    जब टूटा शिवधनुष, तो गूंज उठी मिथिला: श्रीराम कथा में धनुष भंग का सजीव वर्णन”फतेहपुर 15/03/2026: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *