चौडगरा हाईवे पुल के नीचे टर्निंग व्यवस्था बदहाल

बड़े वाहनों को रोजाना जूझना पड़ रहा जाम से

नील कमल की रिपोर्ट

फतेहपुर । चौडगरा नेशनल हाईवे पुल के नीचे बनी सर्विस रोड पर बड़े वाहनों के मुड़ने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सबसे अधिक परेशानी कानपुर से आने जाने वाले भारी वाहनों को होती है । टर्निंग के दौरान ट्रक और अन्य बड़े वाहन फंस जाते हैं, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

लोगों के अनुसार कई बार शिवराजपुर रोड बाधित होता है । स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि चौडगरा चौकी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है । लोगों का कहना है कि यदि पुलिस तत्परता न दिखाए तो जाम कई घंटों तक नहीं खुल सकता ।

बताया जाता है कि हाईवे निर्माण के दौरान भारी वाहनों की सुरक्षित टर्निंग के लिए पर्याप्त स्थान नहीं छोड़ा गया । इसके अलावा टर्निंग प्वाइंट पर अस्थायी दुकानों का कब्जा और सड़क पर खड़े वाहनों की पार्किंग समस्या को और गंभीर बना रही है।
स्थानीय नागरिकों ने एनएचएआई से मांग की है कि टर्निंग स्थल को चौड़ा किया जाए, अतिक्रमण हटाया जाए तथा अवैध पार्किंग पर रोक लगाकर यातायात व्यवस्था को स्थायी रूप से सुचारु बनाया जाए।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्राओं…

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा बिंदकी। शौर्य किड्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *