निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा
बिंदकी। शौर्य किड्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक तिरंगा रैली निकाली। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए भव्य झांकी सजाई गई।देशप्रेम से ओत-प्रोत नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से गुंजायमान कर दिया।
समारोह में शौर्य किड्स प्ले स्कूल की प्रबंधक स्वर्णिमा सिंह एवं केनरा बैंक हेड श्री अभिजीत मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित बच्चों शिक्षकों एवं अभिभावकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और उत्साह ने समारोह को विशेष बना दिया।
🇮🇳 आज़ादी पर “सुंदर” की चार पंक्तियाँ 🇮🇳
” आज़ादी की शान रहे, भारत का सम्मान रहे,
हर दिल में तिरंगे का सदा ऊँचा स्थान रहे।
वीरों के बलिदान से मिली यह पावन धरोहर,
भारत माँ के चरणों में सदा हमारा अभिमान रहे “





