चतुर्थ दिवस प्रह्लाद व कृष्ण जन्म की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोतागण

बंथरा में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस अजामिलो, प्रह्लाद व कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन

एनएनआई एडिटर फतेहपुर विनीत कुमार पाण्डे की रिपोर्ट

जहानाबाद फतेहपुर क्षेत्र के बम्थरा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत पुराण कथा के चौथे दिवस सच्चा बाबा आश्रम प्रयागराज से पधारे कथा व्यास आचार्य राघव जी महाराज ने भक्तों को अजामिलो प्रसंग, प्रह्लाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, वामन-बलि कथा सहित सूर्यवंश और चंद्रवंश की कथाओं का सरस व्याख्यान कराया।
उन्होंने कहा कि जीव रूपी इंसान यदि अपने बच्चों को संस्कार देते हुए उनके नाम राम, कृष्ण, केशव, माधव, वासुदेव जैसे ईश्वरीय नाम रखे, तो अंतिम क्षणों में उनके नाम स्मरण से मोक्ष की प्राप्ति संभव है। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। आचार्य राघव जी महाराज ने कहा कि भगवान की कृपा से ही जीवन में अच्छे-बुरे समय आते हैं और प्रभु की इच्छा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती पुष्पा मिश्रा, लवकुश कुमार मिश्रा सहित दयाशंकर द्विवेदी, उमाशंकर द्विवेदी, बाबू अवस्थी, कृपयानंद बाजपेई, अरुण कुमार तिवारी, एडवोकेट सुशील सिंह, प्रधान गिरजा शंकर शुक्ला, उमेश त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्राओं…

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा बिंदकी। शौर्य किड्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *