गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

रानीगंज पुलिस की बड़ी सफलता, कहला बाजार से दबोचा गया शातिर अपराधी

प्रतापगढ़। थाना रानीगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त पर लूट, धोखाधड़ी व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर थाना रानीगंज क्षेत्र के कहला बाजार के पास से थाना फतनपुर के गैंगस्टर एक्ट (मु.अ.सं. 01/2026 धारा 2/3) में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त भाष्कर सिंह (25 वर्ष) पुत्र राम सिंह, निवासी गौरा पूरेबदल थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें—

  • वर्ष 2023 में लूट व चोरी से संबंधित मामला,
  • वर्ष 2024 में मारपीट व धमकी,
  • वर्ष 2025 में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज है।

पुलिस टीम को मिली सफलता

गिरफ्तारी में थाना रानीगंज की पुलिस टीम के साथ स्पेशल टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    माटी की बेटी का जुझारू अंदाज: ट्रैक्टर रोटावेटर चलाकर हेमलता पटेल ने दिया महिला सशक्तिकरण और किसान हक का कड़ा संदेश

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट जो बेटियां हेलिकॉप्टर उड़ा सकती हैं, वो खेत में ट्रैक्टर भी चला सकती हैं’ — हेमलता पटेल फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक में गुलाबी गैंग…

    आबिद हसन चेयरमैन, जहानाबाद फतेहपुर को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    🎉 Nirmit News India की ओर से शुभकामना संदेश 🎉 आबिद हसन चेयरमैन, जहानाबाद फतेहपुर को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जहानाबाद (फतेहपुर)।Nirmit News India परिवार की ओर से जहानाबाद नगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *