वाणी इंटरनेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया ग्रेजुएशन डे

शिवम सिंह भदौरिया विशेष संवाददाता

वाणी इंटरनेशनल एकेडमी में यूकेजी कक्षा के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण उल्लास और खुशियों से भर गया। रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक मंच ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दिया।

विद्यालय के उपप्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, मैनेजर और समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रेजुएशन डे समारोह में यूकेजी के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। नन्हे बच्चों को ग्रेजुएशन प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    शौर्य किड्स प्ले स्कूल: नन्हे कदमों को सफलता की राह पर ले जाने वाला बिंदकी का भरोसेमंद संस्थान

    शौर्य किड्स प्ले स्कूल: नन्हे कदमों को सफलता की राह पर ले जाने वाला बिंदकी का भरोसेमंद संस्थान बिंदकी, फतेहपुर।महराहा रोड स्थित शौर्य किड्स प्ले स्कूल आज नन्हे बच्चों की…

    महिला पत्रकार के साथ अभद्रता की घटना पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने जताई चिंता

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट आखिर क्यों निशाना बनाए जा रहे हैं पत्रकार? नई दिल्ली। गैर मान्यताप्राप्त पत्रकारों के संगठन जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *