विराट सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न

विनीत पाण्डेय की स्पेशल रिपोर्ट

विराट सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न

फतेहपुर के बिंदकी नगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भव्य सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुश्री रेखा चूड़ासमा अखिल भारतीय बालिका शिक्षा संयोजिका, विशिष्ट अतिथि डॉ प्रियंका श्रीवास्तव प्रांत संयोजिका सप्त शक्ति संगम एवं प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आनंदपुरी कानपुर, अध्यक्ष श्रीमती राधा साहू नगर पालिका अध्यक्षा बिंदकी तथा कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती अलखनंदा पांडे के द्वारा दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि सुश्री रेखा चूड़ासमा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी परिवार की धुरी है और वह परिवार के माध्यम से समाज, समाज के माध्यम से राष्ट्र और राष्ट्र के माध्यम से विश्व का विकास कर सकती है।

विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें समूह गीत, प्रश्नोत्तरी, और प्रेरणादाई महिलाओं के संदेशों की प्रस्तुति शामिल थी। कार्यक्रम में विशिष्ट माताओं का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का समापन करते हुए संयोजिका श्रीमती अलखनंदा जी ने अतिथियों का आभार ज्ञापन किया और सभी महिलाओं को संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बलराम सिंह, सभी आचार्य बंधु आचार्या बहने तथा लगभग 500 मातृ शक्तियाँ उपस्थित थीं।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    माटी की बेटी का जुझारू अंदाज: ट्रैक्टर रोटावेटर चलाकर हेमलता पटेल ने दिया महिला सशक्तिकरण और किसान हक का कड़ा संदेश

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट जो बेटियां हेलिकॉप्टर उड़ा सकती हैं, वो खेत में ट्रैक्टर भी चला सकती हैं’ — हेमलता पटेल फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक में गुलाबी गैंग…

    आबिद हसन चेयरमैन, जहानाबाद फतेहपुर को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    🎉 Nirmit News India की ओर से शुभकामना संदेश 🎉 आबिद हसन चेयरमैन, जहानाबाद फतेहपुर को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जहानाबाद (फतेहपुर)।Nirmit News India परिवार की ओर से जहानाबाद नगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *