विद्यालय में मनाई गई महामना मदन मोहन मालवीय जी प्रखर वक्ता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती साथ ही मनाया गया तुलसी पूजन दिवस

एडिटर इन चीफ निर्मित द्विवेदी की रिपोर्ट

विद्यालय में मनाई गई महामना मदन मोहन मालवीय जी प्रखर वक्ता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती साथ ही मनाया गया तुलसी पूजन दिवस

आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लंका रोड बिंदकी फतेहपुर में राष्ट्रीय निर्माता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय तथा राष्ट्र निर्माता भारत रत्न विभूषित प्रखर वक्ता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई गई। साथ ही विद्यालय में तुलसी पूजन भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ वंदना सत्र में चित्रों के माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के पश्चात हुआ।सर्वप्रथम कार्यक्रम प्रमुख आचार्य श्रीमान राजेश गुप्ता जी ने महामना तथा अटल जी के जीवन के बारे में बताया उन्होंने कहा कि आज दो महान विभूतियां का जन्म दिवस है दोनों प्रखर वक्ता राष्ट्र निर्माता रहे हैं दोनों को भारत का सर्वोच्च सम्मान भी प्राप्त हुआ है ।महामना मदन मोहन मालवीय जी का जन्म 25 दिसंबर 1861 को प्रयागराज में हुआ और उनकी मृत्यु 12 नवंबर 1946 को हुई मदन मोहन मालवीय जी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पूरे भारत की यात्रा की। उस समय उन्होंने एक करोड़ 64 लाख रुपए एकत्र किए। उन्होंने संस्मरण सुनाया कि जब हैदराबाद के निजाम के यहां मालवीय जी चंदा लेने गए तो निजाम ने जूता फेंक कर दिया और कहा कि हिंदू विश्वविद्यालय के लिए मेरे पास यही है तब महामना ने जूता उठाकर बाजार में नीलाम करने के लिए गए तो निजाम को अपनी बेज्जती महसूस हुई उसने मालवीय जी को वापस बुलाकर मन चाहा धन दान में दिया उन्होंने दान में 1300 एकड़ भूमि प्राप्त की जिसमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थापित है गांधी जी ने उन्हें महामना की उपाधि प्रदान की। वह लीडर और अभ्युदय अखबार के वह संपादक भी रहे। हरिद्वार में गंगा आरती को प्रारंभ करने का श्रेय भी उन्हीं को ही जाता है महामना ने सत्यमेव जयते का भी नारा दिया था उन्होंने सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया तथा देश के स्वाधीनता संग्राम में भी बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया गांधी जी ने ही उन्हें महामना की उपाधि दी थी।
साथ ही आज प्रधान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिवस है उनका जन्म ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेई जी शिक्षक थे उन्होंने स्नातक की उपाधि कानपुर विश्वविद्यालय से प्राप्त की कानपुर विश्वविद्यालय में ही इन्होंने वकालत में प्रवेश अपने पिता के साथ लिया अटल जी जनसंघ के संस्थापक भी रहे जिससे बाद में बीजेपी की स्थापना हुई अटल जी पहले 13 दिन के प्रधानमंत्री बने फिर 13 माह के लिए प्रधानमंत्री बने और फिर एक पूर्ण कार्य के लिए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए आपका समय में ही परमाणु परीक्षण संपन्न हुआ जिसके बाद भारत एक परमाणु शक्ति संपन्न के राष्ट्र के रूप में माना जाने लगा।
राजेश जी ने बताया कि आज ही तुलसी पूजन दिवस है तुलसी का नाम वृंदा था उसका पति जालंधर एक अत्याचार जारी राजा था उसको समाप्त करने के लिए भगवान विष्णु ने उसके सती को भंग किया तब जालंधर का वध संपन्न हो सका।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमान बलराम सिंह जी ने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके संस्मरण और उनके आदर्शों पर अमल करके अपने जीवन को आगे बढ़ना चाहिए कार्यक्रम का संचालन कक्षा 6A की बहन आर्या गुप्ता ने किया इस अवसर पर सभी आचार्य बंधु आचार्य बहने तथा भैया बहन उपस्थित रहे।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्राओं…

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा बिंदकी। शौर्य किड्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *