सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जहानाबाद में भव्य पदयात्राविधायक राजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का उमड़ा उत्साह

विनीत कुमार पाण्डे की रिपोर्ट

जहानाबाद फतेहपुर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मंगलवार को जहानाबाद कस्बे में भव्य जयंती पदयात्रा का आयोजन किया हुआ। क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में पदयात्रा कस्बे के अमौली रोड पर स्थित बीएनयू महाविद्यालय प्रांगण से शुरू हुई यह पदयात्रा सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के साथ पूरे जोश और उत्साह में निकली।

पदयात्रा बीएनयू महाविद्यालय से चलकर कलाना, सराय धरमपुर, लहुरी सराय, रनूपुर, बिरनई और बेहटा होते हुए अमौली तक पहुँची, जहाँ यह जनसभा में परिवर्तित हो गई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘योगी-मोदी जिंदाबाद’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पदयात्रा को सरदार पटेल के समरसता, एकता और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया गया। कार्यक्रम में मंडल समन्वयक एवं संयोजक डा. ओमप्रकाश पाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, अवधेश मिश्रा रेखा मिश्रा,डा.उत्पेक्षा द्विवेदी, प्रमोद शुक्ला, भाजपा नेत्री जयंती देवी वर्मा, अतर सिंह, गोविंद सिंह, विवेक उत्तम, शिवशंकर उत्तम, जिला पंचायत सदस्य अमरेश उत्तम उर्फ भौकाली, राजेश बाजपेयी, राहुल तिवारी, दीपू ओमर, शिंपू शिवहरे सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्रीराम कथा: हनुमत चरित के ओज और माता शबरी की अटूट भक्ति से भावविभोर हुए श्रद्धालु

    एडिटर विनीत पाण्डेय की स्पेशल रिपोर्ट श्रीराम कथा: हनुमत चरित के ओज और माता शबरी की अटूट भक्ति से भावविभोर हुए श्रद्धालुफतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान…

    जब टूटा शिवधनुष, तो गूंज उठी मिथिला: श्रीराम कथा में धनुष भंग का सजीव वर्णन”

    जब टूटा शिवधनुष, तो गूंज उठी मिथिला: श्रीराम कथा में धनुष भंग का सजीव वर्णन”फतेहपुर 15/03/2026: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *