कथा के अंतिम दिवस में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुन भक्त भाव विभोर हुए

कथा के अंतिम दिवस में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुन भक्त भाव विभोर हुए

श्रीमद्भागवत कथा मे सांसद नरेश उत्तम पटेल ने किया व्यासपीठ का किया सम्मान

एडिटर फतेहपुर विनीत कुमार पाण्डे की रिपोर्ट

फतेहपुर। जहानाबाद फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बंथरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण ज्ञान एवं भक्तिमई कथा का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। सांसद नरेश उत्तम पटेल ने किया व्यासपीठ का सम्मान किया।अंतिम दिवस पर सच्चा बाबा आश्रम, प्रयागराज से पधारे आचार्य राघव जी महाराज ने सुदामा चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाकर वातावरण भक्ति से भर दिया।

आचार्य राघव जी महाराज ने कहा कि संसार में कृष्ण और सुदामा जैसी पवित्र मित्रता का उदाहरण विरला है। कथा के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि समाज में प्रेम, स्नेह और परस्पर सहयोग की भावना ही मानव जीवन की असली पहचान है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाह, यदुवंश वर्णन और राजा नृग जैसे प्रसंग भी श्रद्धालुओं को श्रवण कराए। अवसर पर समाजवादी पार्टी के फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल ने व्यासपीठ पर पहुंचकर कथा व्यास आचार्य राघव जी महाराज एवं परीक्षित लवकुश कुमार मिश्र को अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती पुष्पा मिश्रा एवं लवकुश कुमार मिश्र रहे। इसके अलावा राजेंद्र पटेल उर्फ पप्पू, कमलेश वर्मा एडवोकेट, मो. हसीब कुरैशी, नवल किशोर मिश्र, शिवमोहन सिंह सचान, राजेंद्र दीक्षित, बाल गोबिंद सचान, शिक्षक अमर सिंह यादव, रामप्रकाश पांडेय, विनोद दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त कथा श्रवण हेतु उपस्थित रहे।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    माटी की बेटी का जुझारू अंदाज: ट्रैक्टर रोटावेटर चलाकर हेमलता पटेल ने दिया महिला सशक्तिकरण और किसान हक का कड़ा संदेश

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट जो बेटियां हेलिकॉप्टर उड़ा सकती हैं, वो खेत में ट्रैक्टर भी चला सकती हैं’ — हेमलता पटेल फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक में गुलाबी गैंग…

    आबिद हसन चेयरमैन, जहानाबाद फतेहपुर को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    🎉 Nirmit News India की ओर से शुभकामना संदेश 🎉 आबिद हसन चेयरमैन, जहानाबाद फतेहपुर को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जहानाबाद (फतेहपुर)।Nirmit News India परिवार की ओर से जहानाबाद नगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *