बंथरा में श्रीमद् भागवत कथा समापन, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बंथरा में श्रीमद् भागवत कथा समापन, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

एडिटर फतेहपुर विनीत कुमार पाण्डे की रिपोर्ट

जहानाबाद फतेहपुर क्षेत्र के गांव बंथरा में पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश कुमार मिश्र के आवास पर चल रही सात दिवसीय ज्ञान एवं भक्तिमयी श्रीमद् भागवत पुराण कथा का समापन भंडारे के साथ हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने पहुंचकर व्यास पीठ पर माथा टेककर प्रसाद ग्रहण किया।
बुधवार को समापन कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित जनों में उन्नाव–कानपुर शिक्षक खंड के एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल, इलाहाबाद–झांसी स्नातक खंड के एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी, संजय सिंह, मवई धाम प्रभारी प्रमोद शुक्ला, इंद्रजीत सिंह, राजेन्दर सिंह पटेल उर्फ पप्पू वर्मा, केपी यादव, शिव सिंह परमार, शिव शंकर लाल सचान सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश त्रिवेदी ने किया। आयोजक पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश कुमार मिश्र ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    श्रीराम कथा: हनुमत चरित के ओज और माता शबरी की अटूट भक्ति से भावविभोर हुए श्रद्धालु

    एडिटर विनीत पाण्डेय की स्पेशल रिपोर्ट श्रीराम कथा: हनुमत चरित के ओज और माता शबरी की अटूट भक्ति से भावविभोर हुए श्रद्धालुफतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान…

    जब टूटा शिवधनुष, तो गूंज उठी मिथिला: श्रीराम कथा में धनुष भंग का सजीव वर्णन”

    जब टूटा शिवधनुष, तो गूंज उठी मिथिला: श्रीराम कथा में धनुष भंग का सजीव वर्णन”फतेहपुर 15/03/2026: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *