उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियो की सुरक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी से की अपील 

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई संपन्न

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियो की सुरक्षा को लेकर की अपील 

नायक संवाददाता 

फतेहपुर। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में  व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ पुलिसिया रवैए पर आक्रोश,क्षेत्राधिकारी सदर से सुधार की अपील की 

।व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता मे आहूत की गई।विगत दिनों व्यापारी नेता के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार की एक सुर से सभी व्यापारिक संगठनों ने शिकायत की।उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि  व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं नहीं होनी चाहिए और भविष्य में थाने स्तर पर ऐसी व्यवस्था की जाएं कि पुनः ऐसी पुनरावृत्ति न हो।जिलाध्यक्ष  मनोज साहू ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच करा कर संबंधित दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएं।

क्षेत्राधिकारी सदर ने सभी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दोषियों को जांचोपरांत उचित सजा अवश्य मिलेगी और संबंधित थानों में सभी व्यक्तियों के साथ अच्छे से व्यवहार एवं बातचीत की जाएं ऐसे दिशानिर्देश पहले से है परंतु यदि कोई भी थाने में अच्छे से सम्मानजनक  व्यवहार नहीं करता तो उसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दें,तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

उपरोक्त मौके पर जय किशन,अनिल महाजन, कैश खान, अर्सलान जाफरी ,अमित शरण बॉबी  सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्राओं…

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा बिंदकी। शौर्य किड्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *