बाल दिवस में वीवीएम में बाल मेला एवम आर्टी क्राफ्टी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

एनएनआई न्यूज एडिटर इन चीफ निर्मित द्विवेदी गोपाल की रिपोर्ट

बाल दिवस में वीवीएम में बाल मेला एवम आर्टी क्राफ्टी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मेले का शुभारंभ फीता काट कर किया गया

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर के जहानाबाद कस्बे के प्रतिष्ठित विद्यालय वीवीएम एजुकेशन सेंटर जहानाबाद ने बाल दिवस पर आर्टी, क्राफ्टी एवम बाल मेले का आयोजन किया जिसमें बच्चो द्वारा सुंदर झाकियां, आर्ट ऑफ क्राफ्ट मेला एवम संगीत का कार्यक्रम किया गया इस मेले का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध तंत्र से प्रदीप उत्तम द्वारा फीता काट कर किया गया इस मौके पर प्रबंध तंत्र से भोलानाथ उत्तम,विवेक उत्तम ,अनुराग उत्तम ,संदीप उत्तम एवम विद्यालय की प्रधानाचार्या विभा मिश्रा,वाइस प्रिंसिपल आस्था अवस्थी , कामिनी,गौरव तिवारी आदि अध्यापक एवम अध्यापिकाएं उपस्थित रही वही इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चो को बाल दिवस पर शुभकामनाएं दी कहा की भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन, 14 नवंबर, को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास एवं शिक्षा के महत्व को उजागर करना है। देशभर में इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक आयोजन और खेलकूद गतिविधियां शामिल होती हैं। वही सभी बच्चो ने बाल दिवस के अवसर पर खूब मनोरंजन किया इस मौके पर खुशी शर्मा, निश्चल, शिवम बाजपाई, निर्मित द्विवेदी, विमल परिहार,सुदेश भदौरिया ,शशिकांत ,कोमल रूही, नैन्सी, रश्मी मिश्रा ,सोनिया राजावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्राओं…

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा बिंदकी। शौर्य किड्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *