सफलता का मंत्र: रटने के बजाय समझने पर दें जोरमेरे प्रिय विद्यार्थियों,

सफलता का मंत्र: रटने के बजाय समझने पर दें जोर
मेरे प्रिय विद्यार्थियों,
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की इंटरमीडिएट परीक्षा अब आपके द्वार पर है। भौतिकी (Physics) को अक्सर छात्र एक कठिन विषय मानते हैं, लेकिन मेरा अनुभव कहता है कि यदि इसे सही रणनीति और एकाग्रता के साथ पढ़ा जाए, तो यह न केवल रोचक है बल्कि सबसे अधिक अंक दिलाने वाला विषय भी है।
अंतिम समय में पूरी किताब को दोबारा पढ़ने के बजाय ‘स्मार्ट वर्क’ करना अनिवार्य है। बोर्ड परीक्षा के दृष्टिकोण से कुछ महत्वपूर्ण पड़ाव हैं जिन्हें आपको प्राथमिकता देनी चाहिए। प्रकाशिकी (Optics) के लगभग सभी टॉपिक्स (किरण प्रकाशिकी और तरंग प्रकाशिकी) और स्थिर वैद्युतिकी (Electrostatics) गतिमान आवेश ,प्रेरण और प्रत्यावर्ती धारा जैसे जैसे अध्यायों पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि यहाँ से दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और महत्वपूर्ण डेरिवेशन पूछे जाने की संभावना सबसे अधिक होती है। अर्द्ध चालक भौतिकी एक महत्वपूर्ण टॉपिक है उससे पेपर में 5 नंबर आने ही हैं पूर्ण तरंग दिष्टकरण और अर्द्ध तरंग दिष्टकरण और अग्र व उत्क्रम अभिनत जरूर से तैयार ही रखें।
परीक्षा की तैयारी के लिए मेरी कुछ खास सलाह:

  • लिखकर अभ्यास करें: भौतिकी केवल पढ़ने का विषय नहीं है। महत्वपूर्ण सूत्रों (Formulas) और व्यंजकों (Derivations) को तब तक लिखकर देखें जब तक वे आपकी उंगलियों पर न आ जाएं।
  • चित्रों की महत्ता: एक साफ़ और नामांकित चित्र (Labeled Diagram) परीक्षक पर गहरा प्रभाव डालता है। किरचॉफ के नियम हों या खगोलीय दूरदर्शी का किरण आरेख, इनका अभ्यास निरंतर करें।
  • न्यूमेरिकल्स का डर निकालें: बोर्ड परीक्षा में आंकिक प्रश्न सीधे सूत्रों पर आधारित होते हैं। पिछले 5 वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करें, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। न्यूमेरिकल के लिए लेंस के टॉपिक व्यतिकरण किरचाफ लॉ ,प्रत्यावर्ती धारा के परिपथ न्यूमेरिकल और विद्युत चुंबकीय तरंग के न्यूमेरिकल्स पर विशेष ध्यान दें।
  • समय प्रबंधन: परीक्षा हॉल में बड़े प्रश्नों को क्रम से हल करने का प्रयास करें और जो प्रश्न शुरुआत में कम आ रहे हैं उन पर व्यर्थ समय बर्बाद न करें जो आ रहा है उसे पहले लिखने का प्रयास करें छोटे प्रश्नों का प्रश्न के अंतर्गत ही उत्तर दें उसे अनावश्यक लंबा न खींचे।
    याद रखें, आपकी मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण ही आपकी सफलता की कुंजी है। घबराहट को खुद पर हावी न होने दें। हर छोटा प्रयास आपको आपके लक्ष्य की ओर ले जा रहा है।
    मेरी ढेर सारी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं। डटकर पढ़ें और बोर्ड परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराएं।
    शिवम प्रभास तिवारी
    (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान विकास विद्या मंदिर इंटर कालेज जहानाबाद फतेहपुर )
  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्राओं…

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा बिंदकी। शौर्य किड्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *