विद्युत विभाग की सुस्त कार्यशैली पर उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने उठाई आवाज,

अनुज शुक्ला की स्पेशल रिपोर्ट

विद्युत विभाग की सुस्त कार्यशैली पर उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने उठाई आवाज,
उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी की अगुवाई पर अधिशाषी अभियंता विद्युत को दिया ज्ञापन
आज दिनांक 24 नवंबर 2025 दिन सोमवार को उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी के नेतृत्व में अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल विद्युत विभाग फतेहपुर को विद्युत संबंधित समस्याओं का मांगपत्र प्रेषित किया गया।प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन तय समय सीमा में नहीं मिल रहे है ,ऑनलाइन आवेदन के बाद महीनों विभागीय चक्कर लगाने पड़ते है।शहर में कई जगह विद्युतीकरण न होने से लोगों को विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पा रहे और जरूरतमंदों को विभाग द्वारा भारी भरकम एस्टीमेट बना दिया जाता है जिससे आम लोगों को भारी समस्या हो रही है।स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं (रिचार्ज,अधिक बिल आना,नए मीटर की गलत पोस्टिंग से होने वाली समस्याएं आदि)का स्थाई निराकरण और उपभोक्ता शिकायत निवारण एकल पटल की स्थापना तत्काल उपभोक्ता हित में की जाएं। स्मार्ट मीटर के लिए उपभोक्ताओं पर दबाव न बनाया जाए ,आवश्यक होने पर उपभोक्ता को लगे हुए मीटर को बदलने का कारण प्रदर्शित करते लिखित सूचना देते हुए शासनादेश की कॉपी उपलब्ध कराएं तथा स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली एवं संरचना की पत्रिका भी दे जिससे उपभोक्ता को अपने मीटर की संपूर्ण जानकारी रहे
यदि उपरोक्त बिंदुओं पर समय से आवश्यक कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन शासन स्तर पर समस्या निवारण हेतु वार्ता करेगा।
जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि जनता त्रस्त है,विभाग मस्त है।विभाग को अपनी कार्यशैली सुधारने की आवश्यकता है।उपरोक्त मौके पर संदीप श्रीवास्तव,आकाश सिंह भदौरिया,जय किशन,प्रशांत सिंह चौहान,सलामत अली,अनिल महाजन,संदीप पाल,शारदा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे

  • Related Posts

    श्रीराम कथा: हनुमत चरित के ओज और माता शबरी की अटूट भक्ति से भावविभोर हुए श्रद्धालु

    एडिटर विनीत पाण्डेय की स्पेशल रिपोर्ट श्रीराम कथा: हनुमत चरित के ओज और माता शबरी की अटूट भक्ति से भावविभोर हुए श्रद्धालुफतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान…

    जब टूटा शिवधनुष, तो गूंज उठी मिथिला: श्रीराम कथा में धनुष भंग का सजीव वर्णन”

    जब टूटा शिवधनुष, तो गूंज उठी मिथिला: श्रीराम कथा में धनुष भंग का सजीव वर्णन”फतेहपुर 15/03/2026: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *