प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने खजुहा में किया खिचड़ी वितरणप्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने खजुहा के व्यापारियों का लिया हाल चाल

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने खजुहा में किया खिचड़ी वितरण
प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने खजुहा के व्यापारियों का लिया हाल चाल
फतेहपुर ।सामाजिक सौहार्द और समरसता की भावना के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी के नेतृत्व में उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों ने खजुहा में व्यापारियों और आम जनमानस के मध्य खिचड़ी वितरित की।प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने जिलाध्यक्ष मनोज साहू के साथ खजुहा में भ्रमण कर व्यापारियों से मुलाकात करते उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खिचड़ी का पर्व सामाजिक समरसता और सौहार्द का प्रतीक है,यह पौराणिक कथाओं आपातकालीन भोजन और सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में जुड़ा है; यह मकर संक्रांति पर दान और भोजन का अभिन्न अंग है, और मुगल काल से लेकर आधुनिक युग तक, गरीबों और अमीरों, दोनों के भोजन का हिस्सा रही है, जो सादगी और पौष्टिकता का प्रतीक है, और आज भी इसका महत्व बरकरार है
उपरोक्त मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मित द्विवेदी,जिला कोषाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव,जिला महामंत्री, जय किशन,जिला उपाध्यक्ष सलामत अली,अनिल महाजन,सुमित,आशीष ,हर्षित ,राजा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे
.

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    माटी की बेटी का जुझारू अंदाज: ट्रैक्टर रोटावेटर चलाकर हेमलता पटेल ने दिया महिला सशक्तिकरण और किसान हक का कड़ा संदेश

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट जो बेटियां हेलिकॉप्टर उड़ा सकती हैं, वो खेत में ट्रैक्टर भी चला सकती हैं’ — हेमलता पटेल फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक में गुलाबी गैंग…

    आबिद हसन चेयरमैन, जहानाबाद फतेहपुर को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    🎉 Nirmit News India की ओर से शुभकामना संदेश 🎉 आबिद हसन चेयरमैन, जहानाबाद फतेहपुर को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जहानाबाद (फतेहपुर)।Nirmit News India परिवार की ओर से जहानाबाद नगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *