व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई संपन्न
उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियो की सुरक्षा को लेकर की अपील
नायक संवाददाता
फतेहपुर। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ पुलिसिया रवैए पर आक्रोश,क्षेत्राधिकारी सदर से सुधार की अपील की
।व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता मे आहूत की गई।विगत दिनों व्यापारी नेता के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार की एक सुर से सभी व्यापारिक संगठनों ने शिकायत की।उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं नहीं होनी चाहिए और भविष्य में थाने स्तर पर ऐसी व्यवस्था की जाएं कि पुनः ऐसी पुनरावृत्ति न हो।जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच करा कर संबंधित दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएं।
क्षेत्राधिकारी सदर ने सभी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दोषियों को जांचोपरांत उचित सजा अवश्य मिलेगी और संबंधित थानों में सभी व्यक्तियों के साथ अच्छे से व्यवहार एवं बातचीत की जाएं ऐसे दिशानिर्देश पहले से है परंतु यदि कोई भी थाने में अच्छे से सम्मानजनक व्यवहार नहीं करता तो उसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दें,तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
उपरोक्त मौके पर जय किशन,अनिल महाजन, कैश खान, अर्सलान जाफरी ,अमित शरण बॉबी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






