मनुष्य के जीवन में सुख के बजाय दुख का समय अच्छा होता है क्योंकि दुख के समय निरंतर परमात्मा का चिंतन बना रहता है

एडिटर फतेहपुर विनीत कुमार पाण्डे की रिपोर्ट

जहानाबाद/फतेहपुर 13 नवंबर
इंसान के जीवन में सुख के बजाय दुख अच्छा होता है क्योंकि दुख के समय निरंतर भगवान का चिंतन बना रहता है जीव रूपी इंसान को जीवन का परम लाभ अंत में ईश्वर के स्मरण से ही मिलता है उक्त उदगार गांव बमथरा में पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश कुमार मिश्रा के आवास पर चल रही ज्ञान व भक्तमयी श्रीमद् भागवत कथा पुराण में सच्चा बाबा आश्रम प्रयागराज से पधारे आचार्य राघव जी महाराज ने व्यक्त किये।
गांव बंथरा में आयोजित हो रही सात दिवसीय ज्ञान व भक्तिमय श्रीमद् भागवत कथा पुराण के दूसरे दिवस परीक्षित जी के जन्म एंव उनके जीवन लीला की कथा सुनाते हुए कहा कि परीक्षित की पीतामही माता कुंती ने परमात्मा से दुख की याचना की क्योंकि मनुष्य के जीवन में सुख के बजाय दुख का समय अच्छा होता है क्योंकि दुख के समय निरंतर परमात्मा का चिंतन बना रहता है उन्होंने कथा सुन रहे श्रोताओं से श्रीमद् भागवत कथा का श्लोक पढ़ते हुए कहा कि जन्म लाभ: पर: पुसो अंते नारायण स्मृति: अर्थात जीवन का परम लाभ अंत में परमात्मा का स्मरण ही है उन्होंने कथा श्रवण कर रहे श्रद्धालु भक्तों से कहा कि जीवन का मार्ग प्रशस्ति करने के लिए ईश्वर की भक्ति करना अति आवश्यक है। कथा व्यास आचार्य राघव जी महाराज ने भगवान के 26 अवतारों पर व्याख्यान देते हुए विस्तृत चर्चा की। महाराज जी ने कपिलोपाख्यान की कथाएं कहकर दूसरे दिवस की श्रीमद् भागवत कथा को विराम दिया।
इस मौके पर मुख्य यजमान श्रीमती पुष्पा मिश्रा लवकुश कुमार मिश्र प्रमोद शुक्ला राम प्रकाश पांडेय राजेन्द्र दीक्षित कृष्ण कुमार मिश्रा नरेंद्र नाथ मिश्र दिवाकर प्रसाद दीक्षित सत्य कुमार पांडेय कृष्ण नारायण शुक्ला अखिलेश दीक्षित कृष्ण कांत अवस्थी प्रदीप कुमार द्विवेदी उर्फ बउवन दुबे योगेंद्र दीक्षित दिनेश मिश्रा वीरेन्द्र नाथ मिश्रा श्री नारायण पांडेय आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्राओं…

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा बिंदकी। शौर्य किड्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *