लखनऊ में एक दिवसीय कार्यशाला में फतेहपुर से पहुंचेगी हेमलता

लखनऊ में एक दिवसीय कार्यशाला में फतेहपुर से पहुंचेगी हेमलता

विशाल विचार राज्य ब्यूरो प्रमुख
निर्मित द्विवेदी गोपाल

लखनऊ( फतेहपुर)। प्रदेश में महिला हितैषी पंचायतों का पंचायती राज विभाग की वेबसाइट पर डाटा फीड किया गया था जिसके आधार पर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा,स्वालंबन,और जागरूकता पैरामीटर पर महिला हितैषी पंचायतों का चयन किया जाना था। जिसमें जनपद फतेहपुर से बहुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत सुजानपुर की ग्राम प्रधान हेमलता पटेल को चुना गया था अब इन्हें लखनऊ की एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होने का मौका मिलेगा। जनपद भर में 840 ग्राम पंचायत है। जिसमें यह अवसर अपनी कर्मठता और उत्कृष्ट कार्यों के चलते हेमलता पटेल को मिला है । आगामी 14 नवम्बर को महिला हितैषी पंचायतों की एक दिवसीय कार्यशाला होनी है। लखनऊ की कार्यशाला में सभी जिले से एक एक प्रधान को बुलाया गया है। पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह ने जारी किए पत्र में बताया कि महिला मुद्दों से संबंधित बेसलाइन पर महिला प्रधान को चुना जाना था। जिसमें फतेहपुर के बहुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत सुजानपुर ( बहुआ देहात ) की ग्राम प्रधान हेमलता पटेल को चुना गया है। कार्यक्रम पंचायती राज निदेशालाय के तृतीय तल पर लखनऊ में होना है कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है और साथ ही महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का पालन ग्रास रूट पर कराना है। इसके अलावा उत़्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायत के अनुभव को साझा करना होगा। निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति मापन और कार्यक्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी यह ग्राम पंचायत मॉडल महिला हितैषी के रूप में चिन्हित किया गया है। जिसमें महिलाओं पर फोकस किया जाएगा। सुजानपुर की तेज तर्रार महिला ग्राम प्रधान हेमलता पटेल निरन्तर अपने अथक प्रयासों से लोगों को जनहित योजनाओं का लाभ दिलाने में अग्रसर तथा समय समय पर महिलाओं तथा पुरुषों के लिए भी निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प,आर्थिक स्वालंबन हेतु स्वयं सहायत समूहों में महिलाओं की सक्रियता तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा महिलाओं और बेटियों के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाने आदि के लिए हेमलता पटेल की कर्मठता जगजाहिर है ऐसे में जिले से उनके नाम के चयन पर उन्होंने खुशी जाहिर की तथा पंचायती राज विभाग सहित संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने कहा कि वह कार्यशाला में फतेहपुर जनपद की आवाज बन कर ग्राम पंचायतों में महिला अधिकारों और उनकी समस्याओं को उठाएंगी | बताते चलें कि हेमलता पटेल सुजानपुर की दूसरी बार प्रधान और बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष भी हैं तथा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जनसंगठन की अध्यक्ष भी हैं |

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों में डूबा स्वतंत्रता दिवस समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्राओं…

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा

    निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने जगाया देशप्रेम का जज़्बा बिंदकी। शौर्य किड्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *