माटी की बेटी का जुझारू अंदाज: ट्रैक्टर रोटावेटर चलाकर हेमलता पटेल ने दिया महिला सशक्तिकरण और किसान हक का कड़ा संदेश

निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट

जो बेटियां हेलिकॉप्टर उड़ा सकती हैं, वो खेत में ट्रैक्टर भी चला सकती हैं’ — हेमलता पटेल

फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुद थामी ट्रैक्टर की स्टेयरिंग।

बिजली, खाद और सिंचाई संकट पर प्रशासन को चेतावनी: समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन।

एसी कमरों की सियासत को ठेंगा दिखाते हुए गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुजानपुर ग्राम प्रधान व बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष तथा कांग्रेस पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल ने सोमवार को एक बार फिर अपनी माटी से जुड़ी जमीनियत का अनूठा उदाहरण पेश किया। प्रतिकूल मौसम में खुद ट्रैक्टर और रोटावेटर की कमान संभालते हुए उन्होंने धान रोपाई के लिए खेत तैयार किया। इस दौरान उन्होंने बेबाकी से कहा,”मैं जनसेवक बाद में, पहले मिट्टी की बेटी हूं। चाहे युवा हों, बुजुर्ग हों या हमारी बेटियां—हर नागरिक को अपनी माटी और मेहनत पर गर्व होना चाहिए। हम जनसेवक बाद में,पहले इस माटी की संतान हैं। मेहनत किसी पहचान की मोहताज नहीं होती | आज की नारी अबला नहीं है | धान रोपाई के मुख्य सीजन में बिजली कटौती, नहरों की बदहाली और खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों की पीड़ा पर उन्होंने शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अन्नदाता के आत्मसम्मान और मूलभूत अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांगें पूरी न होने पर संगठन सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा | अंत में उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे थाली में भोजन बर्बाद न करें, क्योंकि अन्न का एक-एक दाना किसान के कड़े संघर्ष और खून-पसीने की कमाई से आता है।
खेत की मिट्टी से जुड़े इस साहसिक और प्रेरणादायक जन-आंदोलन की चर्चा आज पूरे जनपद और प्रशासनिक गलियारों में सुर्खियों में है। उनकी इस आत्मनिर्भरता और कृषि कार्य की वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारित होने के बाद हजारों लोगों ने देखा और सराहा भी है।

  • Gopal Ji Nirmit

    निर्मित द्विवेदी जीवनी निर्मित द्विवेदी, जिन्हें "गोपाल जी" के नाम से भी जाना जाता है, एक शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी हैं। उनका जन्म 15 मई 1996 को फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के खजुहा में हुआ था। उन्होंने हाईस्कूल श्री पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा, इंटर दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी से किया। इसके बाद CSJMU कानपुर से B.Sc., इलाहाबाद विश्वविद्यालय से M.Sc. और राजेंद्र प्रसाद राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से B.Ed. की डिग्री ली। पिछले 6 वर्षों से वह फतेहपुर के विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद में रसायन विज्ञान के PGT व्याख्याता हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

    Related Posts

    आबिद हसन चेयरमैन, जहानाबाद फतेहपुर को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    🎉 Nirmit News India की ओर से शुभकामना संदेश 🎉 आबिद हसन चेयरमैन, जहानाबाद फतेहपुर को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जहानाबाद (फतेहपुर)।Nirmit News India परिवार की ओर से जहानाबाद नगर…

    चौडगरा हाईवे पुल के नीचे टर्निंग व्यवस्था बदहाल

    बड़े वाहनों को रोजाना जूझना पड़ रहा जाम से नील कमल की रिपोर्ट फतेहपुर । चौडगरा नेशनल हाईवे पुल के नीचे बनी सर्विस रोड पर बड़े वाहनों के मुड़ने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *